Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कांग्रेस का आरोप, सेबी प्रमुख माधबी पुरी ने सेबी के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक से भी ली सेलरी, जांच की मांग की

साेमवार काे कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सेबी प्रमुख पर आफिस आफ प्रॅाफिट के तहत यह आराेप लगाया।

02 Sep 2024

कांग्रेस का आरोप, सेबी प्रमुख माधबी पुरी ने सेबी के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक से भी ली सेलरी, जांच की मांग की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधबी पुरी बुच पर आराेप लगाया है कि बुच सेबी की सदस्य व प्रमुख रहते हुए एक साथ तीन जगहों से सेलरी ले रही थीं। सेबी के साथ-साथ आईसीआईसी बैंक और आईसीआईसीआई प्रुडेंसियल से सेलरी ली थी।

साेमवार काे कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सेबी प्रमुख पर आफिस आफ प्रॅाफिट के तहत यह आराेप लगाया।

खेड़ा ने कहा कि सेबी प्रमुख माधबी बुच 2017 से 2021 तक सेबी की पूर्णकालिक सदस्य रहीं। वह साल 2022 में चेयरपर्सन बनीं। इस दाैरान उन्हाेंने सेबी के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक व आईसीआईसीआई प्रुडेंसियल से 16.80 करोड़ रुपये की सेलरी भी ली। उन्हाेंने सेबी की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जबकि बाजार नियामक को निष्पक्षता और स्वतंत्रता बनाए रखनी चाहिए। आराेप लगाया कि आईसीआईसी बैंक लिए सेबी

ने अपनी गाइड लाइन तक बदल दी। उन्हाेंने यह भी कहा है कि आईसीआईसी बैंक में देश के लाेगाें का पैसा जमा है, इसलिए देश के हर व्यक्ति काे जानने का अधिकार है कि आईसीआईसी बैंक ने किस आधार पर सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच काे सेलरी दी।

पवन खेड़ा ने कहा कि जब सेबी प्रमुख को आईसीआईसीआई बैंक जैसी निजी संस्था से सेलरी मिल रही है, ऐसे में सेबी की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजिमी है। उन्हाेंने केंद्र सरकार से पूछा है कि इस बात की जानकारी केंद्र सरकार काे है कि नहीं। अगर ऐसी जानकारी केंद्र के पास नहीं है ताे क्याें नहीं है। इस मामले की जांच की होनी चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस का आरोप, सेबी प्रमुख माधबी पुरी ने सेबी के साथ-साथ
साेमवार काे कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सेबी प्रमुख पर आफिस आफ प्रॅाफिट के तहत यह आराेप लगाया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News